Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

6 May 2017

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द - 2

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।

1. जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम, अगम्य
2. जिसे बहुत कम ज्ञान हो, थोड़ा जानने वाला - अल्पज्ञ
3. मास में एक बार आने वाला - मासिक
4. जिसके कोई संतान न हो - निस्संतान
5. जो कभी न मरे - अमर


6. जिसका आचरण अच्छा न हो - दुराचारी
7. पंद्रह दिन में एक बार होने वाला - पाक्षिक
8. अच्छे चरित्र वाला - सच्चरित्र
9. आज्ञा का पालन करने वाला - आज्ञाकारी
10. रोगी की चिकित्सा करने वाला - चिकित्सक
11. सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
12. दूसरों पर उपकार करने वाला - उपकारी
13. जिसे कभी बुढ़ापा न आये - अजर
14. दया करने वाला - दयालु
15. जिसका आकार न हो - निराकार
16. जो आँखों के सामने हो - प्रत्यक्ष
17. जिसे देखकर डर (भय) लगे - डरावना, भयानक
18. जो स्थिर रहे - स्थावर
19. ज्ञान देने वाली - ज्ञानदा
20. भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने (जानने) वाले - त्रिकालदर्शी
21. जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
22. जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
23. जिसका कोई मूल्य न हो - अमूल्य
24. जो वन में घूमता हो - वनचर
25. जो इस लोक से बाहर की बात हो - अलौकिक
26. जो इस लोक की बात हो - लौकिक
27. जिसके नीचे रेखा हो - रेखांकित
28. जिसका संबंध पश्चिम से हो - पाश्चात्य
29. जो स्थिर रहे - स्थावर
30. दुखांत नाटक - त्रासदी
31. जो क्षमा करने के योग्य हो - क्षम्य
32. हिंसा करने वाला - हिंसक
33. हित चाहने वाला - हितैषी
34. हाथ से लिखा हुआ - हस्तलिखित
35. सब कुछ जानने वाला - सर्वज्ञ

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.