Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

25 May 2017

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी- 25 मई 2017

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।

1. सूर्य उगते व डूबते समय किस कारण लाल दिखाई देता है?
2. तारकुंडे समिति और गोस्वामी समिति का संबंध किस क्षेत्र से है?
3. लम्बे समय तक कठोर शारीरिक कार्य के पश्चात् मांसपेशियों से थकान अनुभव होने का क्या कारण है?
4. पटना को किसने प्रांतीय राजधानी बनाया था?
5. किस हिंदू देवता के सम्मान में पुरी की रथयात्रा निकाली जाती है?
6. अंगूरों के व्यापारिक स्तर पर उत्पादन की कृषि क्या कहलाती है?


7. किस प्रजाति का बाघ आकार में सबसे बड़ा होता है?
8. भारत में अधिकांश व्यक्ति किस क्षेत्र में बेकार हैं?
9. ‘अनवर-ए-सुहैली’ ग्रंथ किसका अनुवाद था?
10. भारत के किस राज्य में अधिकांश निवासी ईसाई हैं?
11. सफेद कसीस का रासायनिक सूत्र क्या है?
12. भारतीय जनता पार्टी का चुनाव  चिह्न क्या है?
13. साबुन के बुलबुलों का रंगीन दिखाई देना किस भौतिकीय परिघटना का परिणाम है?
14. मुगल काल में जासूस एवं गुप्त सूचनाओं तक के संवाहक को क्या कहा जाता था?
15. ‘पंचशील समझौता’ किन दो देशों के मध्य हुआ था?
16. विश्व में लम्बे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन है?
17. रूस की वोल्शेविक क्रांति कब हुई?
18. भारतीय रेलवे की सर्वाधिक राजस्व किससे प्राप्त होती है?
19. 1707 ई. में औरंगजेब की मृत्यु के बाद उसका उत्तराधिकारी कौन था?
20. ‘गेट वे आॅफ इंडिया’ का निर्माण किस वर्ष किया गया?

उत्तर:

1. प्रकीर्णन के कारण, 2. चुनाव सुधार से, 3. लैक्टिक अम्ल का जमाव, 4. शेरशाह ने, 5. जगन्नाथ (कृष्ण), 6. विटीकल्चर, 7. साइबेरियाई बाघ, 8. कृषि क्षेत्र में, 9. पंचतंत्र का, 10. नगालैंड में, 11. ZnSO4 .7H2 O, 12. कमल, 13. प्रकाश के व्यतिकरण का, 14. हरकारा, 15. भारत व चीन के मध्य, 16. मिस्र, 17. 1917 ई. में, 18. माल ढुलाई से, 19. बहादुरशाह प्रथम, 20. 1911 ई. में

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.