Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

5 May 2017

हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी- 1

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।

१ कौनसा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है
A. भयंकर
B. शुभंकर
C. रूचिकर
D. लाभकर

उत्तर B. शुभंकर
२ इनमें से किस शब्द में स्वर ( मात्रा ) संबंधी अशुद्धि है
A. सरोजिनी
B. गृहिणी
C. अहल्या
D. प्रदर्शिनी
उत्तर D. प्रदर्शिनी
३ इनमें से किस शब्द में व्यंजन संबंधी अशुद्धि है
A. अभीष्ट
B. विशिष्ट
C. स्वादिष्ट
D. गरिष्ठ
उत्तर C. स्वादिष्ट

४ ‘ मरीचि – मरीची ‘ शब्द – युग्म का सही अर्थ क्या है
A. किरण – सूर्य
B. एक राक्षस – प्रकाश
C. किरण – चंद्रमा
D. सूर्य – मृगतृष्णा
उत्तर A. किरण – सूर्य
५ ‘ आदि – आदी ‘ शब्द – युग्म का सही अर्थ है
A. प्रारंभ – आदिवासी
B. आदिवासी – इत्यादि
C. प्रारंभ – अभ्यस्त
D. इत्यादि – आदिवासी
उत्तर C. प्रारंभ – अभ्यस्त
६ ‘ अनल – अनिल ‘ शब्द – युग्म का सही अर्थ है
A. अग्नि – जल
B. वायु – अग्नि
C. जल – वायु
D. अग्नि – वायु
उत्तर D.
७ इनमें से कौनसा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है
A. मानवीय
B. नाटकीय
C. स्वकीय
D. वित्तीय
उत्तर C. स्वकीय
८ कौनसा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण हैं
A. सुखी
B. प्रसन्न
C. कटु
D. सुन्दर
उत्तर A. सुखी
९ कौनसा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है
A. फेनिल
B. धूमिल
C. लौकिक
D. प्राथमिक
उत्तर D. प्राथमिक
१० अजर – अजिर ‘ शब्द – युग्म का सही अर्थ है
A. आँगन – अजीर्ण
B. देवता – आँगन
C. देवता – अजीर्ण
D. आँगन – देवता
उत्तर B. देवता – आँगन

1 comment:

  1. Do more posts like this, the Hindi vyakaran quiz posts are very interesting and very joyful to learn. Thank you for sharing

    ReplyDelete

Do leave your comment.