Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

24 March 2018

करंट अफेयर्स- 18-19 मार्च।

  1. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक में भारत को कौनसा स्थान मिला है?
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (energy transition index ) की 114 देशों की सूची में भारत को 78वां स्थान मिला है । इस मामले में उभरते विकासशील देशों चीन और ब्राजील से भी पीछे रहा है. ऊर्जा संक्रमणसूचकांक की सूची में शीर्ष स्थान स्वीडन को प्रदान किया गया है। ‘फोस्टिंग इफेक्ट एनर्जी ट्रांजिशन’ रिपोर्ट के मुताबिक इस सूचकांक में देशों को इस आधार पर स्थान दिया गया है  कि वे उर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता और सामर्थ्य पर कैसे संतुलन बनाए रखते हैं।

  1. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई थी?
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो विश्व व्यापार के लिए नियम बनाता है। इस संगठन की स्थापना 1995 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाए गए प्रशुल्क एवं व्यापार संबंधी सामान्य करार (गैट) के स्थान पर लाने के लिए की गई थी। वर्तमान में इसके 164 सदस्य हैं। विश्व व्यापार संगठन के  महानिदेशक रॉबर्टो एज़ेवेडो हैं |
  1. गुड़ी पड़वाका शाब्दिक अर्थ क्या है ?
गुड़ी का अर्थ है विजय पताका। कहा जाता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा यानि इसी दिन से नया संवत्सर भी शुरु होता है। अत: इस तिथि को ‘नवसंवत्सर’ भी कहते हैं। इस दिन हिन्दु नववर्ष का आरम्भ होता है। युग‘ और ‘आदि‘ शब्दों की संधि से बना है ‘युगादि‘। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि‘ और महाराष्ट्र में यह पर्व ‘ग़ुड़ी पड़वा’ के रूप में मनाया जाता है |
  1. कड़कनाथ मुर्गा के जीआई टैग के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के बीच विवाद चल रहा है | कड़कनाथ मुर्गा की विशेषताएं क्या है ?
लाजवाब स्वाद के लिए जाने जाने वाले कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच विवाद का विषय बनी हुई है। इस प्रजाति के मुर्गे के जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) को लेकर ये दोनों ही राज्य अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं। इन दोनों पड़ोसी राज्यों ने इस काले पंख वाले मुर्गे की प्रजाति के लिए ‘जीआई टैग’ प्राप्त करने के लिए चेन्नई स्थित भौगोलिक संकेतक पंजीयन कार्यालय में आवेदन दिये हैं। कड़कनाथ के मांस में आयरन एवं प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जबकि कॉलेस्ट्राल की मात्रा अन्य प्रजाति के मुर्गों से काफी कम पायी जाती है।
  1. वाशिंगटन सुन्दर किस खेल से सम्बंधित हैं ?
5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई में जन्में वाशिंगटन सुन्दर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं | बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले सुंदर वाशिंगटन दाएं हाथ से ऑफ़ब्रेक गेंदबाज़ी करते हैं. 18 साल के युवा वाशिंगटन सुन्दर को निदहास टूर्नामेंट में ‘’मैन ऑफ़ द सिरीज़’’ घोषित किया गया. निदहास टूर्नामेंट क्रिकेट से सम्बंधित है अभी हाल ही में भारत , श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली गयी है | तमिलनाडु के सुंदर ने निदहास ट्रॉफ़ी में आठ विकेट चटकाए और ऐसा प्रदर्शन करने वाले वो भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं |
  1. संयुक्त राष्ट्र ने रोहिंग्या शरणार्थियोंकी जरूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने951 मिलियन डॉलर की अपील जारी की है संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय के उच्चायुक्त कौन हैं ?
वर्तमान में इसके उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी हैं | शरणार्थीयो हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ( United Natonals high Commisioner for Refugees ) का गठन 14 दिसंबर हुआ था। संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश में लगभग 900,000 रोहनिया शरणार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 951 मिलियन डॉलर की अपील जारी की है इसका उद्देश्य शरणार्थियों की समस्याओं के प्रति आपात राहत पुनर्वास सहायता, सुरक्षा तथा स्थायी निदान उपलब्ध कराना है। इस कार्यालय द्वारा तीन वर्षों के लिए 1 जनवरी, 1951 से कार्य आरंभ किया गया, यूएनएचसीआर का मुख्यालय जेनेवा में है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदत्त सब्सिडी तथा सरकारों व गैर-सरकारी संगठनों एवं निजी व्यक्तियों के योगदानों के माध्यम से कोष उपलब्ध होता है
  1. अमीना गुरीब फकीम किस देश से सम्बंधित हैं ?
अमीना गुरीब फकीम मॉरीशस की राष्ट्रपति हैं |  वित्तीय घोटाले में फंसी मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब फकीम ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके वकील ने संवाददाताओं को बताया कि गुरीब फकीम ने ‘राष्ट्रहित’ में इस्तीफा सौंपा है और यह 23 मार्च से प्रभावी होगा।
प्रधानमंत्री प्रवीण जगनाथ ने एक हफ्ते पहले घोषणा की थी कि गुरीब फकीम इस्तीफा देने को लेकर सहमत हो गई हैं। राष्ट्रपति गुरीब फकीम पर आरोप है कि उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अपनी पर्सनल शॉपिंग के लिए किया।
  1. नवाचार और उद्यमिता महोत्सव क्या है ?
नवाचार और उद्यमिता महोत्सव समारोह राष्ट्रमंडल विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान – भारत के साथ मिलकर राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित किया जा रहा है | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवाचार और उद्यमिता महोत्सव का उद्घाटन किया तथा नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में गांधीवादी युवा तकनीकी अभिनव पुरस्कार प्रदान करेंगे. यह फेस्टिवल नवाचार में लगे लोगों को संभावित हितधारकों से जुड़ने का एक मंच प्रदान करेगा जिससे वे आने वाले वर्षों में सामाजिक कार्यों के लिए अपने विचारों को और विकसित कर सकें। यह फेस्टिवल ऐसे लोगों को विचार साझा करने और सीखने का अवसर भी प्रदान करेगा। कृषि, ग्रामीण विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, जैव प्रौद्योगिकी और दवा जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक विकास के लिए नये समाधान यहां देखने को मिल सकते हैं।
  1. व्लादिमीर पुतिन कौनसी बार रूस की राष्ट्रपति चुने गए हैं ?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनावों में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर ली है। पुतिन चौथी बार राष्ट्रपतिपद के लिए चुने गए हैं | पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्हें साल 2012 से भी ज्यादा वोट इस चुनाव में मिले हैं। रूस की जनता ने पुतिन को ही अगले 6 सालों के लिए राष्ट्रपति चुना है। अब वह 2024 तक इस पद पर रहेंगे। व्लादिमीर पुतिन 19 साल पहले रूस के कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने पहली बार 2000 में चुनाव लड़ा और 53 फीसदी वोट के साथ विजयी रहे थे। 2004 में वह 71.2 फीसदी वोट लेकर फिर राष्ट्रपति बने थे। जबकि 2012 में उन्होंने 63.3 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर जीत दर्ज की। अब इस बार जीतने पर वह 2024 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे। वह जोसेफ स्टालिन के बाद रूस में सबसे अधिक समय तक सत्ता संभालने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे। रूस में पहले राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता था, लेकिन 2012 में इसे बदलकर छह साल का कर दिया गया। उल्लेखनीय रूस में कोई भी लगातार दो बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। पुतिन भी तीन बार देश के राष्ट्रपति रहे हैं। लेकिन उन्होंने 2008 का चुनाव नहीं लड़ा था। एक चुनाव छोड़ने के बाद वह फिर राष्ट्रपति बने।
  1. साजिबू चेइराबा त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है ?
साजिबू चेइराबा मणिपुर का पारंपरिक त्यौहार है | इस दिन से ही मणिपुर में सांस्कृतिक उत्साह और धार्मिक उत्साह के साथ एक नए साल की शुरुआत होती है | इसे मैयती जनजातीय समुदाय के द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है जो कि मणिपुर राज्य की सबसे बड़ी जनजातीय कम्युनिटी है |

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.