Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

31 March 2018

करंट अफेयर्स- 25-26 मार्च।

1. 'अम्मा टू-व्हीलर योजना' किस राज्य में शुरू की गई है?
‘अम्मा टू-व्हीलर योजना’ तमिलनाडु में शुरू की गई है| इस योजना के तहत महिलाओं को दुपहिया वाहन खरीदने पर 25,000 रुपये की सब्सिडी का प्रावधान दिया गया है|
2. राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में रिटायर्ड आईएसएस अधिकारी डॉ. बाबूलाल जाटावत को नियुक्त किया गया है| जाटावत वर्तमान में जिस हाईटेक तरह से परीक्षाओं में नकल की जाती है उसे उसी तकनीक के जरीए रोकने का कार्य करेंगे|


3. अन्तराष्ट्रीय सौर गठबंधन क्या है?
अन्तराष्ट्रीय सौर गठबंधन सौर ऊर्जा पर आधारित 121 देशों का एक सहयोग संगठन है| इस संगठन में सभी देश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करते है| इस संगठन का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करना है| इस संगठन की स्थापना 30 नवंबर 2015 में की गई थी| हाल ही में विश्व का पहला अन्तराष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जा रहा है|
4. ‘गरुड़ शक्ति’ क्या है?
‘गरुड़ शक्ति’ भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के मध्य आयोजित किया गया वार्षिक सैन्य अभ्यास है| यह सैन्य अभ्यास का 6वां संस्करण है| यह संयुक्त सैन्य अभ्यास पश्चिमी जावा प्रान्त में आयोजित किया गया है|
5. बुशरा मेनका कौन है?
बुशरा मेनका पाकिस्तान में सूफीवाद का प्रचार करने वाली महिला है| हाल ही में बुशरा का निकाह पाकिस्तान के इमरान खान से हुआ है| बुशरा पहले से शादीशुदा है, इनके पहले पति ख्व्वार फरीद मेनका थे, जो कस्टम विभाग में रिटायर्ड महानिदेशक थे| बुशरा पांच बच्चों की मां है| बुशरा के पति का 7 वर्ष पूरा ही निधन हो चुका है|
6. बिली ग्राहम कौन थे?
बिली ग्राहम ईसाईं धर्म के प्रसिद्ध उपदेशक थे| ग्राहम अमेरिका में कई राष्ट्रपतियों के सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. कुंवर बाई कौन थी?
कुंवर बाई ने बकरियां बेचकर अपनी बहू के लिए शौचालय बनवाया था| 2016 में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति समर्पण को देख पीएम मोदी ने उनके पैर छुए थे।कुंवरी बाई स्वच्छ भारत की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी है| हाल ही में इनका निधन हो गया है?
8. हाल ही में ग्लोबल ट्वेंटी-20 लीग की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
ग्लोबल ट्वेंटी-20 लीग की मेजबानी कनाडा को सौपी गई है| कनाडा ग्लोबल ट्वेंटी-20 लीग को आयोजित करने पहला देश है|
9. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस आम लोगों में उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क की अहमियत बताने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह दिवस 24 फ़रवरी, 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक क़ानून लागू किए जाने के उपलक्ष में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
10. झुहाई-मकाऊ ब्रिज कहाँ पर स्थित है?
झुहाई-मकाऊ ब्रिज बीजिंग में स्थित है| हाल ही में इस ब्रिज पर 100 से ज्यादा ड्राइवरलेस कारें दौडाई गई है| इन कारों में ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है| इन कारों में रूफ माउंटेड सेंसर भी लगाए गए है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.