Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

8 May 2018

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान- 2018

1. 26 जनवरी 2018 में 69 वें  गणतंत्र दिवस पर हिमाचल की ओर से कौन सी झाँकी निकाली गई ---------की गोम्पा झाँकी। ( हिमाचल की ओर से गणतंत्र दिवस पर  यह  17 वीं  झाँकी थी। )



2  की गोम्पा मठ  किस ने बनवाया था ----------- रिंगछेन सांगपो ने बनवाया था।



3 की गोम्पा मठ की स्थापना किस शताब्दी में हुई थी --------  11 वीं शताब्दी में हुई थी।



4 की गोम्पा मठ बौद्ध के किस सम्प्रदाय से सम्बंधित है ---------------यह बौद्ध के जेलूपा सम्प्रदाय से सम्बंधित है।



5 की गोम्पा मठ कहाँ पर है ------------------  लाहौल  स्पीति में है।



6 हिमाचल प्रदेश के विक्रम ठाकुर को 2018 में किस सम्मान से नवाजा गया ------पदमश्री सम्मान से।



7 विक्रम ठाकुर को पदमश्री सम्मान किस क्षेत्र में  दिया गया -------विक्रम ठाकुर को  भू विज्ञान के क्षेत्र में  विशेष रूप से भूकंप के क्षेत्र में शोधों के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री से नवाजा गया।-----विक्रम ठाकुर का सम्बन्ध जिला काँगड़ा के धर्मशाला से है।



8 हाल ही में हिमाचल की जाहन्वी शर्मा ने सौन्दर्य प्रतियोगिता में कौन सा खिताब अपने नाम किया ----------मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स।------ जाहन्वी शर्मा का सम्बद्ध जिला काँगड़ा के धर्मशाला से है।




9 हिमाचल प्रदेश के डा. यशी ढोंडेन को 2018 में किस सम्मान से नवाजा गया------पदमश्री सम्मान से।



10 हिमाचल के डा. यशी ढोंडेन को किस क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पदमश्री सम्मान दिया गया -------आयुर्वेद पद्धति में कैंसर के विशेष शोधों के लिए --------डा. यशी ढोंडेन का सम्बन्ध  -----काँगड़ा जिले से है ।




11 हाल ही में  ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स हिमाचल रीजन का खिताब किस ने जीता है -------रिचा वर्मा ने ----जिसका सम्बन्ध चम्बा जिले से है।



12 हाल ही में हिमाचल विधान सभा का  अध्यक्ष किसे बनाया गया है -----राजीव बिंदल को।



13 हाल ही में हिमाचल विधान सभा का उपाध्यक्ष किसे बनाया गया है--------------- हंस राज को।



14 Al-Nagah-II  क्या है ----------------------
  भारत और ओमान के   इकठे  सैन्य अभ्यास को अल- नगाह- II नाम दिया गया है। यह अभ्यास चम्बा के बकलोह में हुआ था।



15 भारत का पहला राज्य कौन सा है  जिसने टूरिस्ट स्पॉट पे  बिजली से चलने वाली बस सेवा की शुरुआत की ---------- हिमाचल प्रदेश ने -----रोहतांग दर्रे के क्षेत्र को प्रदूषण से बचाने के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसों को लगाया गया है।



16 मैत्री  क्या है -----------------भारत और थाईलैंड का इकठा सैन्य अभ्यास। यह अभ्यास चम्बा के बकलोह में हुआ था।



17 सिक्योर हिमालय क्या है ( Secure Himalaya Project  )--------------यह 6 साल की एक परियोजना है जिसमे हिमालयन  क्षेत्र के विशेष  जंगलों और भूमि को संरक्षित किया गया है।------ हिमालयन पारिस्थितिकी तंत्र चार राज्यों में फैला हुआ है ---- --हिमाचल प्रदेश , जम्मू कश्मीर ,उत्तराखंड और सिक्किम में।



18 प्रबल दोस्तीक क्या है (Prabal Dostyk) --------------भारत और कजाकिस्तान का  साँझा सैन्य अभ्यास  -----जो चम्बा के बकलोह में हुआ था। -----प्रबल दोस्तीक का अर्थ है---- मजबूत दोस्ती।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.