Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

16 May 2018

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान - कुल्लू |

* मनु महाराज का पांच छतों का पैगोडा शैली का मंदिर कहाँ पर है ----शैंशर के निकट धारा  देहुरा  कुल्लू में।


*
गड़सा ,लाग ,गुशैणी और कुर्पण घाटियां किस जिले में आती है -----कुल्लू जिले में।


*
कुल्लू 1962 तक किस जिले का उपमंडल था -------काँगड़ा का। ---------1966 में यह जिला बना था।


*
हिमाचल के जिलों में आकार की दृष्टि से कुल्लू का कौन सा स्थान है -----चौथा स्थान।



*
कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्र का कितने प्रतिशत  भाग है -------- 9.76 प्रतिशत।

*
राजा मान सिंह किस रास्ते से भंगाल की रक्षा के लिए गया था ------सरी जोत के रास्ते से।

*
कुल्लू की मुख्य नदी ब्यास किस स्थान पर मंडी जिले में प्रवेश करती है ------झिड़ी नामक स्थान पर(बजौरा से 2 km दूर ) . ब्यास नदी ब्यास कुंड से निकलती है

*
सरीताल झील  , सिरयोल झील , दयोरी झील   और हंसा झील हिमाचल के किस जिले की झीलें है -----कुल्लू जिले की झीलें।

*
मानतलोई दर्रा मणिकरण को किससे जोड़ता है ------स्पिति से।


*
दुलची दर्रा (जिसे कण्डी जोत भी कहते है  )कुल्लू को किससे जोड़ता है -------मंडी से।

*
कुल्लू में अर्जुन गुफा किस स्थान पर है -----भनारा नामक स्थान पर।

*
कुल्लू जिले का क्षेत्रफल कितना बर्ग किलोमीटर  है ------------ 5,503 बर्ग किलोमीटर।

*
कुल्लू घाटी की लम्बाई और चौड़ाई कितनी है ----75 किलोमीटर लम्बी और 2 से 4 किलोमीटर चौड़ी है।



*
कुल्लू की समुंद्रतल से कितनी ऊंचाई है ----1200 मीटर की ऊंचाई।



*
कुल्लू घाटी की मिट्टी किस प्रकार की  है -----रेतीली और चिकनी मिट्टी।



*
रोहतांग जोत का पुराना नाम क्या था -------------------------भृगुतुंग था।



*
बशलेऊ जोत किन घाटियों को आपस में जोड़ती है ----निरमण्ड और गोशैणी घाटिओं को।



*
फांगची जोत किन - किन घाटियों को आपस में जोड़ती है ---सैंज और गड़सा घाटियों को।


*
कुल्लू घाटी के दुधोन और  पार्वती हिमनद लगभग कितने किलोमीटर बड़े है ----लगभग 15 किलोमीटर। ये पार्वती नदी को पानी देते है।


*
कुल्लू को ह्वेनसांग ने किस नाम से सम्बोधित किया था -----कुलूत के नाम से .



*
कुल्लू घाटी की कौन सी मिट्टी कृषि योग्य है ---100 मीटर से 300 मीटर तक की मिट्टी।



*
जनगणना 2011 के अनुसार कुल्लू के 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या कितनी थी ---942 महिलाएँ।


*
जनगणना 2001  के अनुसार कुल्लू के 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या कितनी थी ---927  महिलाएँ।


*
जनगणना 2011 के अनुसार कुल्लू की  कुल जनसँख्या कितनी  थी ---4,37,903


*
जनगणना 2001  के अनुसार कुल्लू की  कुल जनसँख्या कितनी  थी ---3,81,571


*
जनगणना 2011  के अनुसार कुल्लू की साक्षरता दर कितनी थी ----80.14 %


 कुल्लू की प्रसिद्ध झीले:-

  * भृगु झील



  * दशहर झील

          

  * सरिताल झील
                    
  * ब्यास कुण्ड झील
                            
  *  मानतलाई झील
                                      
  * दयोरी झील (यह सैंज घाटी में है )
                                           

  * हंसा झील (ये दो झीलें  साथ -साथ है
                                                      

                   * सरयोल सर झील-- ( इस झील की सफाई एक चिड़िया करती है 
जिस का नाम आभी है यह चिड़िया झील से हर पते को उठा कर बहार फेंक देती है। यह आधा साल बर्फ से ढकी रहती है। )


*कुल्लू के  गर्म पानी के चश्में ------

 * मणीकरण --पार्वती घाटी में गर्म पानी के चश्मे पाए जाते है जिनमे मणीकरण मुख्य है। 
               

 * खीर गंगा --मनीकरण से 20 किलोमीटर दूरी पर है 
                    

 * वशिष्ट-- ( यह ब्यास से बाएँ किनारे पर है यह मनाली से 6 कीलोमीटर दूरी पर स्थित है। 
 * कसोल --- यह भुंतर से 32 किलोमीटर दूरी पर है।  यह पार्वती नदी के किनारे पर स्थित है। 
 
*
कलथ --यह मनाली से 4 किलोमीटर दूरी पर है। यह कुल्लू की ओर आते हुवे ब्यास नदी के दाई ओर है।                         

* बैहना ---सतलुज के किनारे लुहरी के निकट है यहाँ पर गर्म पानी है। 


कुल्लू के प्रसिद्ध दर्रे या  जोते:-
      

  *
एनिमल दर्रा ---इस दर्रे की ऊंचाई 4880 मीटर है।


 *
पीर पार्वती दर्रा ---यह कुल्लू को स्पीति से जोड़ता है। इसकी ऊंचाई है 5319 मीटर की।


  *
मानतलाई जोत --- इस की ऊंचाई 16,000  फीट है।

                
  *
हामटा जोत ---यह मनाली से 23 किलोमीटर दूरी पर है।

  
तैंतु जोत ----यह कुल्लू को स्पीति से जोड़ती है। इसकी ऊंचाई 5,000 मीटर की है।

      
  *
मनाली जोत ---इस की ऊंचाई 4,200  फीट है। यह मनाली से 8 किलोमीटर दूरी पर है।                                                           यह बड़ा भंगाल और मनाली को जोड़ता है इसे रानी सुई मार्ग भी कहते है।
                                
  *
चन्द्रखनी  जोत ---इस की ऊंचाई 12,000  फीट है।  यह मलाणा और नगर घाटी                                                                            को मिलाता है। यह नगर से 6 किलोमीटर दूरी पर है।
                      
                                                  
 *
सरी जोत ---यह कुल्लू और बड़ाभंगाल के क्षेत्र  को जोड़ती है। इस की                                                                                 ऊंचाई 15,108   फीट है।


*
दुलची  जोत ---यह कुल्लू को मंडी से जोड़ती है।


*
रोहतांग जोत --यह कुल्लू का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस की ऊंचाई 13,400   फीट है। यह कुल्लू और लाहुल घाटी को जोड़ता है।

*
भेरियांग दर्रा ---यह कुल्लू और काँगड़ा को जोड़ता है। इसके ऊंचाई है 4140 मीटर की।

*
जलोड़ी जोत -- इस की  ऊंचाई 10000  फीट है। यह आनी तथा बनजार को जोड़ती है।


*
बशलेऊ जोत --- यह जोत निरमंड और गोशैणी घाटी को आपस में जोड़ती है।


*
फांगची जोत ---सैंज घाटी और गड़सा घाटी को जोड़ती है।


घाटी के मुख्य आकर्षण----कुल्लू में हिडिम्बा मंदिर ,रोरिक कला संग्रहालय ,नेहरू कुंड ,नग्गर किला , मनाली तथा गर्म पानी के चश्मे है।  कुल्लू की मुख्य घाटियां निम्न है ---
 कुल्लू की मुख्य घाटियां:-

  * 
पार्वती घाटी --- यह घाटी मानतलाई ,रुद्रनाग ,खीरगंगा और मणिकर्ण जैसे स्थानों के कारण काफी प्रसिद्ध है।


   * 
गड़सा घाटी --- इस घाटी में मकडसा या मकराहट  नामक स्थान है जो कि गड़सा नाला और ब्यास नदी के संगम पर है। यह स्थान काफी समय तक कुल्लू की राजधानी रहा था।


    * 
सैंज घाटी ---यह घाटी पुरातत्विक अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ शैंशर में मनु महाराज का पांच छतों का पैगोडा शैली का मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है।

कुल्लू की प्रसिद्ध चोटियां:-



*
डिबोविकरी पिरामिड ---इसकी ऊंचाई है 6,400 मीटर की।

*
इन्द्रासन चोटि ---इसकी ऊंचाई है 6,220  मीटर की।

*
दियो टिब्बा --- इसकी ऊंचाई है 6,000  मीटर की।

*
सोलांग ----इसकी ऊंचाई है 5,975  मीटर की।

*
मेवा कांदीनु -----इसकी ऊंचाई है 5,944  मीटर की।

*
परांगला--- इसकी ऊंचाई है 5,597  मीटर की।

*
उमाशिला ---इसकी ऊंचाई है 5,294 मीटर की।

*
शीतिधार ---इसकी ऊंचाई है 5,290  मीटर की।

*
श्री खंड --- इसकी ऊंचाई है 5,182 मीटर की।

*
इंद्रकिला---इसकी ऊंचाई है 4,990 मीटर की।

*
पिन पार्वती --- इसकी ऊंचाई है 4,800 मीटर की।

*
घोरातनतनु ----इसकी ऊंचाई है 4,760  मीटर की। यह कुल्लू - कांगड़ा दोनों में आता है।

*
पतालसु ----इसकी ऊंचाई है 4,470 मीटर की।

*
साचा  ----इसकी ऊंचाई है 3,550  मीटर
की।

3 comments:

  1. Thanks or district b cover krao sir g ase hi lekin correct koi mistake na ho plz

    ReplyDelete

Do leave your comment.